आईसीसी की धमकी के बाद पाकिस्तान ने की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड की घोषणा

 आईसीसी की धमकी के बाद पाकिस्तान ने की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड की घोषणा। 



(रिपोर्ट - दीनदयाल मौर्य)

आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वार्निंग दिए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान बोर्ड ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि टूर्नामेंट से हटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट पर अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक दोनों ही स्तर पर गंभीर परिणाम होंगे।

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टीम में सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक का सेलेक्शन हुआ है।

विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मौजूदा कार्यक्रम के तहत टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया, जिसके अनुसार उन्हें भारत में मैच खेलने थे। उनके इनकार के बाद, आईसीसी ने शनिवार को घोषणा की कि 2026 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ